लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

1 अगस्त से ATM से पैसे निकालना अब पड़ेगा महंगा, जान लें ये बड़े बदलाव नहीं तो कट जाएगी जेब




सत्यबन्धु भारत 

न्यूज़ डेस्क। 1 अगस्त से बैंकों के नियमों में कई बदलाव हो रहे हैं। अब इसका सीधा असर उपभोक्ता के पॉकेट पर पड़ने वाला है। 1 अगस्त से एटीएम से पैसे निकालना महंगा पड़ेगा। साथ ही अब रविवार समेत बैंक हॉलीडे के दिन भी लेन-देन हो सकेंगे। इसके अलावा बैंक हॉलीडे के दिन सैलरी और पेंशन भी मिल सकेंगे। 

इन बदलावों में सुविधाएं भी एड की गई हैं। जैसे अब 1 को यदि रविवार या हॉलीडे पड़ जाता है तो सैलरी अथवा पेंशन के लिए आपको इंतजार नहीं करना पड़ेगा। अब इन दिनों में भी सैलरी आपको मिलेगा। पेंशन आपके खाते में जाएगा और आपके लोन की किस्त भी इन दिनों में कट जाएगी। इधर  ICICI बैंक की ब्रांच में चेक से केवल 4 बार ही फ्री नकद लेन-देन कर सकेंगे। 

चार बार से ज्यादा जमा करने या निकालने पर हर बार 150 रुपए का चार्ज देना होगा। जहां तक एटीएम में पैसे निकालने को लेकर बदले गए नियम का सवाल है कि तो अब ATM के जरिए आप 6 मेट्रो शहरों में महीने में केवल 3 बार फ्री ट्रांजैक्शन कर सकते हैं। मेट्रो शहरों के अलावा दूसरे शहरों में 5 ट्रांजैक्शन फ्री हैं। इसके ऊपर ट्रांजैक्शन करने पर चार्ज देना होगा। चार्ज के रूप में आपको मेट्रो शहरों में 20 रुपए और दूसरे शहरों में 8.50 रुपए हर ट्रांजैक्शन पर देने पड़ेंगे। 


डिस्क्लेमर : यह न्यूज़ न्यूज़ 24 न्यूज़ फीड से सीधा ली गयी है। सत्यबन्धु भारत की टीम ने इस न्यूज़ में किसी प्रकार का एडिट नहीं किया है। इस न्यूज़ से जुडी किसी प्रकार की जुम्मेदारी सत्यबन्धु भारत न्यूज़ नेटवर्क की नहीं होगी।