महिला के प्रेमी ने प्रेम-प्रसंग चलते ही की थी निर्मम हत्या

सत्यबन्धु भारत।अंकित वर्मा
कछौना,हरदोई। कोतवाली कछौना के अंतर्गत ग्राम फत्तेपुर में प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक की रविवार को खुले में शौच के दौरान बांके से गला काटकर निर्मम हत्या कर दी गई। परिजनों की तहरीर पर अभियुक्तों के खिलाफ धारा 302/120 बी के तहत मामला दर्ज किया गया। प्रभारी निरीक्षक हंस मती के नेतृत्व में उप निरीक्षक अब्दुल जब्बार खां ने तत्परता दिखाते हुए सोमवार की सुबह बालामऊ स्टेशन पर आरोपी रोशन लाल, मोहित कुमार, उमा देवी व रामदेवी को गिरफ्तार कर लिया। घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल बांका भी बरामद कर लिया। घटना के पीछे मृतक की पत्नी वजह थी। 4 वर्ष पूर्व मृतक की पत्नी आरोपी रोशन के साथ चली गई थी। जिसके विषय में कोतवाली कछौना में शिकायत की गई थी। मृतक के तीन बच्चे हैं। उनके ऊपर से पिता का साया उठ गया है। मृतक की बुजुर्ग मां है, बच्चों के भरण,पोषण की समस्या खड़ी हो गई है। पुलिस टीम में राम नाथ वर्मा, रोहित कुमार, अंकित कुमार, शायदा बीवी, की टीम की तत्परता से घटना में 24 घंटे के अंदर आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ गये है। आरोपियों का मेडिकल परीक्षण कराकर जेल भेज दिया गया है। अनैतिक संबंधों की सजा बच्चों व बुजुर्ग मां को जीवन भर उठानी पड़ेगी।
