लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

02 दिन से गौशाला में मृत पड़ी गायों से संक्रमण फैलने की आशंका

 ग्रामीणों की सूचना के बाबजूद प्रधान व सचिव नही दे रहे ध्यान




सत्यबन्धु भारत।सन्दीप कुमार

टोंडरपुर, हरदोई। सरकार गायों की सुरक्षा व संरक्षण के चाहे जितने उपाय कर रही हो लेकिन जिम्मेदारों की लापरवाही से न तो गायों की दुर्दशा में कमी आ रही है और न ही गायों की होने वाली मौतों में। टोंडरपुर ब्लॉक के अंतर्गत धर्मापुर गांव में स्थित गौशाला में पिछले 02 दिनों से मृत गाय सड़कर बदबू तक देने लगी लेकिन जिम्मेदारों ने उन्हें जमीन में गाढ़ना तक उचित नही समझा। ग्रामीणों ने गौशाला में मृत पड़ी गायों से आ रही बदबू की सूचना प्रधान व सचिव को दी लेकिन इसके बाबजूद जिम्मेदारों ने अपने कर्तव्यों को वहन करना उचित नही समझा। बहीं खुले में मृत पड़ी गायों से ग्रामीणों को संक्रमण फैलने की आशंका है।टोडरपुर ब्लॉक की धर्मापुर स्थित गौशाला में पहले भी कई बार चारे व पानी के अभाव दम तोड़ चुकी है। यहाँ तक की गौशाला में गायों की देखरेख की बजाय शराबियों की भी महफ़िल सजती है जिसे भी मीडिया द्वारा कई बार जिम्मेदारों को अवगत कराया गया।