लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

बेनीगंज पुलिस के हत्थे चढ़े अन्तर्राज्यीय 02 शातिर चोर

 शातिर चोर विभिन्न जनपदों में चश्मा बेंचने के साथ-साथ देते थे चोरी की घटनाओं को अंजाम

 जनपद के कई थानाक्षेत्रों के अलावा अन्य जिलों में भी चोरी की घटनाओं को दे चुके अंजाम



सत्यबन्धु भारत। सन्दीप कुमार

बेनीगंज,हरदोई। बेनीगंज थाना पुलिस और सर्विलांस टीम ने अंतरराज्यीय ज्वैलरी चोरी करने बाले 02 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। ये शातिर चोर सीतापुर,शाहजहाँपुर के साथ-साथ हरदोई जनपद के पाली, बेहटागोकुल व बेनीगंज में चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुके थे। 

 दोनो शातिर विभिन्न जनपदों में दोपहिया वाहन से चश्मा बेंचने के साथ-साथ चोरी व लूट भी करते थे। 

09 तारीख को शातिर चोरों ने बेनीगंज स्थित एक ज्वैलरी शॉप को निशाना बनाया था,उपरोक्त घटना के बाद से ही बेनीगंज पुलिस को इन शातिर चोरों की तलाश थी। बेनीगंज पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देते हुए दोनों अंतर्राज्यीय चोरों को धर दबोचा।

अपर पुलिस अधीक्षक(पश्चिमी) ने बताया कि थानाध्यक्ष बेनीगंज ने मुखबिर की सूचना बिना नम्बर प्लेट अपाचे मोटरसाइकिल रोंककर दो लोगों से पूंछतांछ व तलाशी लेने पर उनके पास से ज्वैलरी,तमंचा व कारतूस बरामद हुए। पूछताछ करने पर पकड़े गए दोनों चोरों ने इमरान अली उर्फ कालिया पुत्र मुमताज थाना हसेनटेकरी जनपद रतलाम मध्यप्रदेश, हसनअली पुत्र बिलाल अली थाना रायगढ़ा जे0के0 जनपद रायगढ़ा उड़ीसा बताया।  पूछताछ में शातिरों ने बताया कि हरदोई जनपद के पाली थानाक्षेत्र, बेहटागोकुल व बेनीगंज के अतिरिक्त शाहजहाँपुर व सीतापुर जनपद में भी चोरी व लूट की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं वर्तमान में दोनों फर्रूखाबाद में रह रहे थे। दोनों गिरफ्तार चोरों से पुलिस ने चोरी की ज्वैलरी, रुपये नकद, एक अपाचे मोटरसाइकिल बिना नम्बर प्लेट, तमंचा,कारतूस व चाकू बरामद किया। एसएसपी ने बताया कि इनकी गिरफ्तारी पुलिस की बड़ी सफलता है। इनकी गिरफ्तारी से जनपद में चोरी की घटनाओं में कमी आएगी।