लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

सर्कल एप पर फर्जी आई0डी0 बनाकर भ्रामक खबरें डलाने की शिकायत



सत्यबन्धु भारत।सन्दीप कुमार

शाहाबाद,हरदोई। सोशल मीडिया युग मे भ्रामक खबरों को प्रकाशित कर किसी की छवि धूमिल करना आम हो गया है। घर बैठे आसानी से किसी के नाम से फर्जी आई0डी0 बनाकर प्रतिष्ठित लोगों, अधिकारियों व स्वच्छ छवि के प्रशासनिक जिम्मेदारों पर अनाप-शनाप लिखना व सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने की कोशिश करने,फर्जी आई0डी0 बनाकर लोगों को ब्लैकमेल करना जैसे तमाम प्रकरण आये दिन सामने आते रहते हैं। इन सब पर रोक लगना वर्तमान में अति आवश्यक है। 

सोशल मीडिया युग में कोई भी किसी पर भी बिना सोंचे-समझे अनर्गल टिप्पड़ी करना बहुत ही आसान हो गया है और जिस भी सामाजिक व्यक्ति पर टिप्पड़ी की जाती है वह भी असहाय हो जाता है कि क्या-करे क्या न करे।

आजकल कई सोशल मीडिया एप पर दूसरों के नाम से फर्जी आई0डी0 बनाकर भ्रामक खबरें भी फैलाई जा रही हैं। जिससे जिसके नाम से फर्जी आई0डी0 बनाकर किसी ब्यक्ति पर टिप्पड़ी की गई है,दोनों मानसिक रूप से परेशान होते है। जिसके नाम से फर्जी आई0डी0 बनी वह भी परेशान एवं जिस पर अन्तर्गल लिखा गया वह भी परेशान। ऐसे ही मामले क्राइम को भी बढ़ावा देते हैं क्योंकि जब किसी भी जिम्मेदार, सामाजिक, प्रतिष्ठित व्यक्ति पर कोई अन्तर्गल टिप्पड़ी करता है तो उसमें क्रोध आता ही है।

ऐसा ही एक मामला मझिला थानाक्षेत्र के प्रथा प्रतिज्ञा ब्यूरो हरदोई लाल मोहम्मद के साथ हुआ। कुछ महीनों से अज्ञात व्यक्ति द्वारा सर्कल न्यूज़ एप पर उनके नाम से फर्जी आई0डी0 बनाकर अन्तर्गल भ्रामक खबरें प्रकाशित करना, जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यशैली पर प्रश्नचिन्ह लगाना व प्रतिष्ठित लोगों पर टिप्पणी कर रहा है।

जिस संबंध में लाल मोहम्मद पिछले काफी समय से मानसिक रूप से परेशान हैं क्योंकि उन्होंने इस प्रकार की आई0डी0 बनाई ही नही। लाल मोहम्मद ने सर्कल एप पर उनके नाम से भ्रामक खबरें प्रकाशित करने बाले अज्ञात ब्यक्ति नाम से क्षेत्राधिकारी शाहाबाद व कोतवाली शाहाबाद में तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की है।