लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

Mumbai रिहायशी इमारतें ढह जाने से 11 लोगों की मौत और 7 घायल

 

मुंबई, रिहायशी इमारतें ढह जाने से 11 लोगों की मौत 7 घायल

मुंबई में बुधवार को लगातार बारिश के बीच पश्चिम मलाड के न्यू कलेक्टर कंपाउंड में बीती रात 11 बजे के करीब रिहायशी इमारतें ढह जाने से 11 लोगों की मौत है गई और 7 घायल हो गए. तलाशी और बचाव अभियान लगातार जारी है. एडिशनल सीपी दिलीप सावंत ने बताया ''कल रात से 18 लोगों को रेस्क्यू किया गया है. 11 लोगों की मौत हुई है और 7 लोग घायल हैं. पुलिस घटना की पूरी जांच करेगी और कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

बचावकर्मी जीवित बचे लोगों की तलाश कर रहे हैं. समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, ग्यारह शव बरामद किए गए हैं और सात अन्य घायल हैं. बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के अनुसार, घटना बुधवार को रात 11 बजे हुई. एएनआई ने पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) विशाल ठाकुर के हवाले से कहा, "महिलाओं और बच्चों सहित 18 लोगों को बचा लिया गया है और उन्हें अस्पताल ले जाया गया है. मलबे के नीचे और लोगों के फंसे होने की संभावना है. लोगों को बचाने के लिए टीमें यहां मौजूद हैं."

घटना स्थल पर पहुंचे महाराष्ट्र के मंत्री असलम शेख ने बताया कि यह मकान बारिश के कारण ढही है. उन्होंने बताया कि घायलों को बीडीबीए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बुधवार को मुंबई और उसके उपनगरों में भारी बारिश हुई, जिससे सड़कों और रेल पटरियों पर पानी भर गया और सब अर्बन ट्रेन सेवाएं बाधित हो गईं.

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मुंबई और पड़ोसी ठाणे, पालघर और रायगढ़ जिलों के लिए 'रेड अलर्ट' जारी किया, वहां अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी से बेहद भारी वर्षा की चेतावनी दी गई है. मानसून के मौसम की पहली बारिश के कारण हुए जलभराव के कारण यातायात पुलिस को चार सबवे बंद करने पड़े और वाहन चालकों को अपने वाहनों को सड़कों पर छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा.