लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

InternationalYogaday- रामलीला मैदान हुआ योगमय,बटे मास्क और काढ़ा सामग्री



भदोही।  21 जून सप्तम अंतर राष्ट्रीय योग दिवस पर योग संजीवनी ट्रस्ट के तत्वावधान में योगाचार्य विजय श्रीवास्तव के सानिध्य में आयोजित कोरोना महामारी की संभावित तीसरी लहर बनाम योग व हर्बल पर आधारित कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों ने योग के टिप्स सीखे और यौगिक आनंद उठाया योगाचार्य विजय श्रीवास्तव ने ऐसे कई प्राणायाम, आसान व ध्यान कराए जिससे हमारे शरीर का ऑक्सीजन स्तर सुव्यवस्थित व स्वस्थ रहता है कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक रविन्द्र नाथ त्रिपाठी, चेयरमैन अशोक जायसवाल, प्रमुख कालीन निर्यातक रूपेश बरनवाल, योगाचार्य विजय श्रीवास्तव के हाथो दीप प्रज्वलन कर हुआ। कार्यक्रम का संचालन तरुण शुक्ला ने किया योग व हर्बल विशेषज्ञ योगाचार्य विजय श्रीवास्तव आए हुए समस्त योग प्रेमियों का तथा कार्यक्रम के संयोजक रूपेश बरनवाल का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों को मास्क व रोग प्रतिरोधी क्षमता बढ़ाने के लिए घरेलू नुस्खों पर आधारित रोग प्रतिरोधी क्षमता को बढ़ाने के लिए औषधियों का वितरण भी किया गया। योगाचार्य विजय श्रीवास्तव योग से सहयोग के मंत्र पर बल देते हुए कहा कि योग अनंत का दर्शन तथा परम स्वास्थ्य का विज्ञान है कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रूपेश बरनवाल, जगदीश जायसवाल, प्रदीप बरनवाल, अमरनाथ वर्मा, दिलीप गुप्ता, नंदलाल यादव, लालता सोनकर,गिरधारी जायसवाल,अरविंद मौर्या, मुकुल सिंह, यू. के अस्थाना, विनीत बरनवाल,सत्यशील, गौरव श्रीवास्तव, अल्का सिंह, स्वेता अस्थाना, प्रियांशी श्रीवास्तव सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।