लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

CM योगी की भ्रष्ट अफसरों पर कार्रवाई जारी, तीन उप जिलाधिकारी डिमोट वापस तहसीलदार पद पर पदावनत, राजस्व बोर्ड में हुए सम्बद्ध

                                                                            


 सत्यबन्धु भारत, 

सन्तोष सिंह

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भ्रष्टाचार पर जीरो टालरेंस नीति पर तेजी से काम कर रहे हैं। कोरोना को काबू में करने के बाद यूपी के सीएम योगी अब भ्रष्टाचार पर नकेल कसने की पूरी तैयारी कर चुके हैं। इसी के तहत जमीन घोटाले में धांधली के आरोपी तीन उप जिलाधिकारियों (SDM) को तहसीलदार के पद पर पदावनत कर दिया गया है। सरकार ने तीनों अधिकारियों को राजस्व परिषद से संबद्ध कर दिया है। शनिवार को नियुक्ति विभाग की ओर से इसके आदेश जारी कर दिए गए।
मिली जानकारी के अनुसार SDN प्रयागराज रामजीत मौर्य ने मीरजापुर में तहसीलदार के पद पर तैनाती के दौरान जमीन संबंधी एक मामले में नियमों को दरकिनार करते हुए मनमाने तरीके से फैसला दिया था। यह जमीन कई एकड़ में है और इसकी कीमत करोड़ों रुपये में बताई जा रही है। धांधली की शिकायत होने पर इस मामले की जांच कराई गई, तो इसमें रामजीत मौर्य दोषी पाए गए। 
दूसरा मामला श्रावस्ती के SDM रहे जेपी चौहान का है। उन्होंने पीलीभीत में तहसीलदार के पद पर रहते हुए एक जमीन के मामले में मनमाने तरीके से फैसला दे दिया। इस जमीन की कीमत काफी अधिक बताई जा रही है। वहीं तीसरे मामले में मुरादाबाद के एसडीम अजय कुमार पर कार्रवाई हुई है। 
000
भ्रष्टाचारियों के खिलाफ CM Yogi का कहर जारी, तीन SDM डिमोट