CISF यूनिट एयरपोर्ट सेक्योरिटी ग्रुप लखनऊ, में कोरोना वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन किया गया। इस आयोजन में लगभग 200 लोगो का निशुल्क वैक्सीनेशन किया गया।
इस निशुल्क वैक्सीनेशन के लिए श्रीमती राखी सिंह (अध्यक्षा) अखिल भारतीय जनकल्याणकारी परिषद का हार्दिक आभार
इस शिविर के आयोजन में सीनियर कमांडेंट पी. पी. सिंह, इंस्पैक्टर राकेश कुमार, इंस्पैक्टर अतुल कुमार सिंह, पार्षद श्री कौशलेन्द्र द्विवेदी एवं श्री समरजीत सिंह का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।
इस आयोजन के लिए श्रीमती राखी सिंह (अध्यक्षा) अखिल भारतीय जनकल्याणकारी परिषद ने माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ महाराज जी का धन्यवाद व्यक्त किया।

