लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

बढ़ती महंगाई और गैस के बढ़ते दाम को लेकर जे एस पी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन



सत्यबन्धु भारत

अम्बेडकर नगर

देश में बढ़ती महंगाई को लेकर भाजपा की हर तरफ किरकिरी हो रही है 100 दिनों में महंगाई कम करने वाली सरकार केवल जुमलेबाजी में आगे हैं। बढ़ती महंगाई को देखते हुए जन सृजन पार्टी  के  जिला अध्यक्ष मोहम्मद असलम  के नेतृत्व में  कोविड-19 को देखते हुए घर पर ही रह कर  धरना प्रदर्शन किया तो वही  जन  सृजन पार्टी अयोध्या कार्यालय पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अतुल  श्रीवास्तव और पार्टी के राष्ट्रीय सचिव अभिषेक श्रीवास्तव के नेतृत्व में अन्य जिलों में प्रदर्शन सफल बनाया गया और समस्त कार्यकर्ताओ द्वरा महंगाई के विरोध में यूपी में लखनऊ बस्ती झांसी प्रयाग राज गोरखपुर जालौन उरई रायबरेली मथुरा नोएडा चेन्नई अंबेडकर नगर और अन्य जिलों में  प्रदर्शन हुआ. बढ़ते डीजल पेट्रोल रसोई गैस सरसों का तेल तथा अन्य वस्तुओं इजाफा होता हुआ देख आम जनता को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा रहा हैऔर उन्होंने बताया कि भाजपा सरकार में महंगाई चरम सीमा पर है इन्हीं के गलत नीतियों के कारण लगभग पिछले 15 महीनों से कोविड-19 के मार से जूझ रही जनता को मोदी सरकार द्वारा   सही समय पर दवा इलाज ना मिलने के कारण जनता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था वहीं दूसरी तरफ गिरती अर्थव्यवस्था और बेरोजगारी के चलते आम नागरिकों को कोई सहायता नहीं मिली धरना को सफल बनाने के लिए विक्की राव मुस्तफा आसाराम आफताब रोहित पाल सलाउद्दीन आमिर विकास आर्य रोहित पाठक सूरज गुप्ता बखेरू राम सतीश कुमार बृजेश कुमार मोहम्मद आमीन राम ब्रिज सदस्यता ग्रहण करते हुए पार्टी को दमखम से आगे बढ़ाने की योजना भी बनाई।