लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

विश्व योग दिवस पर योगामी योग केन्द्र द्वारा लोगों को योगाभ्यास कराया गया



लखनऊ। विश्व योग दिवस के अवसर पर सहयोग विकास समिति और  स्वामी विवेकानंद पार्क कल्याण समिति द्वारा सी ब्लॉक, इंदिरा नगर लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में योगामी योग केन्द्र द्वारा लोगों को योगाभ्यास कराया गया ।



इस अवसर पर सहयोग विकास समिति के प्रदेश अध्यक्ष धीरज गिहार ने लोगों को स्वस्थ रहने के लिए योग को अपनाएं जाने पर बल दिया ।

पार्क समिति के अध्यक्ष श्री रमाकांत गुप्ता जी ने योगामी योग केन्द्र के सदस्यों को इस नेक कार्य के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर सहयोग विकास समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार वर्मा, प्रचार सचिव अजय श्रीवास्तव, प्रदेश प्रवक्ता किशन लाल यादव, संरक्षक महेंद्र प्रताप सिंह सहित पार्क समिति के सदस्यों ने योगासन किया ।

इस अवसर पर पार्क में पौधारोपण भी किया गया ।