सुल्तानपुर। गोमती मित्र मंडल अपनी स्वच्छता संकल्प यात्रा को लगातार जारी रखते हुए हर रविवार को श्रमदान कार्यक्रम सीता कुंड धाम के साथ-साथ अन्यत्र सार्वजनिक स्थानों पर भी आयोजित करता रहता है,मकसद लोगों को स्वच्छता का महत्व समझाना और प्रकृति को संरक्षित रखना है,युवा मंडल के सबसे छोटे सदस्य वासु पंडित कहते हैं कि हमारा प्रयास एक दिन मां गोमती की स्वच्छ लहरों के दर्शन के साथ सफल होगा ऐसा हमें अटूट विश्वास है,,प्रदेश अध्यक्ष मदन सिंह एवं मीडिया प्रभारी रमेश महेश्वरी नगर वासियों से बराबर स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम का हिस्सा बनने की अपील भी करते हैं,रविवार २७ जून का श्रमदान भी इन्ही उद्देश्यों को ध्यान में रखते हुए सीता कुंड धाम पर संपन्न किया गया,,मुख्य रूप से उपस्थित रहे रतन कसौंधन, राजेंद्र शर्मा,संतकुमार प्रधान,दिनकर सिंह,सुनील कसौंधन, विनोद सेठ,ओमप्रकाश कसौंधन, अरविंद सोनी,अजय वर्मा,सोनू सिंह,राजा भैया,लकी,राज,आर्यन,अभय,प्रभात,अजय सिंह,अर्जुन आदि।।

