
सत्यबंधु भारत
गुलशन सिद्दीकी
बीकापुर अयोध्या। अनलॉक शुरू होते ही बाजारों में उमड़ने वाली भीड़ के मद्देनजर बीकापुर पुलिस ने बुधवार को सघन चेकिंग अभियान चलाकर क्षेत्राधिकारी बीकापुर के नेतृत्व में कई दुकानदारों पर कड़ी कार्रवाई कर की। इस दौरान स्थानीय पुलिस ने बगैर मास्क पहनकर खरीदारी करने वाले लोगों की जमकर क्लास ली। दुकानों के सामने 1 गज की दूरी पर गोल घेरा ना बनाने को लेकर कई दुकानदारों के ऊपर जुर्माना भी काटा। स्थानीय पुलिस प्रशासन के सख्त तेवर के आगे दुकानदार तथा ग्राहकों में हड़कंप मच गया। बताते चलें की 1 जून से अनलॉक वन शुरू होते ही लोगों की बेतरतीबी सामने दिखाई पड़ी जिसके खिलाफ बुधवार को पुलिस का हंटर भी चला। फिलहाल क्षेत्राधिकारी सतेंद्र भूषण तिवारी के साथ बाजारों की सघन चेकिंग अभियान में निकले प्रभारी निरीक्षक नीरज ओझा ने प्रत्येक दशा में 7:00 बजे के बाद दुकान न खोलने की हिदायत जारी करते हुए चेतावनी दी की ऐसा करने वाले दुकानदारों व ग्राहकों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
