लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

कुलदीप सेंगर के करीबी को भाजपा ने बनाया प्रत्याशी, उन्नाव रेप पीड़िता ने पीएम मोदी को लिखा पत्र



उत्तर प्रदेश में चल रहे जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर रही है. बीजेपी ने उन्नाव जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में अरुण सिंह को उतारा है. अरुण सिंह, उन्नाव के माखी रेप कांड के दोषी कुलदीप सिंह सेंगर के करीबी और राज्यमंत्री रणवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ धुन्नी सिंह के दामाद हैं.



इस बीच उन्नाव रेप कांड पीड़िता ने अरुण सिंह पर भ ी आरोप लगाया है.  रेप कांड पीड़िता के परिवार वालों का जब एक्सीडेंट हुआ था, तब अरुण सिंह को भी आरोपी बनाया गया था. पीड़िता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को चिट्ठी लिखी है और कहा कि बीजेपी उन लोगों को टिकट दे रही है, जो मुझे जान से मारना चाहते हैं.


पीड़िता ने कहा कि कुलदीप सिंह सेंगर और उनके करीबियों ने उनके परिवार को बर्बाद कर दिया है, बीजेपी एक तरफ ये कहती है कि दोषियों को जेल में डाला जा रहा है दूसरी तरफ उन्हें अपनी पार्टी से टिकट दे रही है, ऐसे में उन्हें कैसे न्याय मिलेगा. पीड़िता ने अरुण सिंह से जान का खतरा बताते हुए उनका टिकट कैंसिल करने की मांग की

जिला पंचायत अध्यक्ष पद को लेकर कई दिनों से चल रही जोर आजमाइश के बाद बुधवार रात करीब 11 बजे बीजेपी ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए नवाबगंज के पूर्व ब्लॉक प्रमुख व औरास द्वितीय से निर्वाचित अरुण सिंह को प्रत्याशी घोषित किया है. बीजेपी जिलाध्यक्ष राजकिशोर रावत ने दावा किया कि चुनाव में भाजपा की ही जीत होगी.

इससे पहले बीजेपी ने कुलदीप सिंह सेंगर की पत्नी संगीता सेंगर को जिला पंचायत सदस्य पद का प्रत्याशी घोषित किया था. जब बवाल मचा तो उनका टिकट काट दिया गया था. इससे पहले संगीता सेंगर ही उन्नाव जिला पंचायत की अध्यक्ष थीं.