
सत्यबन्धु भारत
गोरखपुर! आज दिनाँक 5 जून दिन शनिवार को विश्व पर्यावरण दिवस व प्रदेश के मुख्यमंत्री पूज्य महाराज योगी आदित्यनाथ जी के जन्मदिवस के कुशल संयोग पर भारतीय युवा जनकल्याण समिति के संचालक व प्रदेश अध्यक्ष युवा समाज सेवी कुलदीप पाण्डेय ने हरियाली युक्त पौधों का रोपड़़ किये. तथा कहे कि शुद्ध वायु व हरियाली युक्त वातावरण के लिए प्रत्येक व्यक्ति द्वारा कम से कम एक से दो पौधों का रोपड़ करना चाहिए,व्यक्ति सामर्थनुसार ही सही लेकिन पौधों के रोपड़ से लेकर उसके बड़े होनेे तक देख रेख आवश्यक है, सिर्फ पर्यावरण दिवस के दिन खानापूर्ति मात्र पौधों का रोपड़ करने से देश व समाज हरियाली युक्त व स्वच्छ वायु कि प्राप्ति सम्भव नही है, प्रत्येक त्योहार उत्सव महापुरुषों कि जयंती व राष्ट्रीय पर्वों पर तथा व्यक्ति को जब भी समय मिले सप्ताह, मास या वर्ष मे ही कम से कम प्रत्येक वर्ष मे सौ पौधों का रोपड़ करके कर्तव्य स्वरुप देखभाल करें।
