लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

गंगा को स्वच्छ एवं निर्मल बनाए रखने हेतु गंगा में शव प्रवाहित एवं किनारे दफन न करने दें- डीएम अविनाश कुमार

                                               


                   

सत्यबन्धु भारत

हरदोई। जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने कहा कि गंगा में शव प्रवाहित एवं गंगा किनारे शव दफन करने ना दें। गंगा किनारे शव दफन करने को रोकने के संबंध में कलेक्ट्रेट डीएफओ तथा नमामि गंगे के संयोजक तथा गंगा प्रहरियों के साथ आहूत बैठक की अध्यक्षता करते हुए। जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने कहा कि गंगा को स्वच्छ एवं निर्मल बनाए रखने के लिए गंगा प्रहरी व मित्र गंगा घाटों पर विशेष चौकसी बरतें और किसी भी दशा में किसी को भी गंगा में शव प्रवाहित एवं गंगा किनारे शव दफन करने दें। उन्होंने डीएफओ को निर्देश दिए कि गंगा में शव प्रवाहित एवं दफन करने को रोकने हेतु संबंधित उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में प्रत्येक माह में संबंधित ग्राम प्रधानों की बैठक कराएं जिसमें खंड विकास अधिकारी और नमामि गंगे के सभी प्रहरी को भी बुला कर साफ-सफाई और गंगा जी के संरक्षण हेतु कार्य की समीक्षा की जाए। घाटों पर बोर्ड लगवाए और बोर्ड पर गंगा प्रहरियों के नाम व मोबाइल नंबर के साथ चेतावनी भी लिखवाए। गंगा में शव प्रवाहित करने एवं गंगा किनारे दफन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने गंगा प्र प्रहरियों एवं मित्रों से कहा कि ग्राम वासियों को जागरूक करें और कोई भी शव को गंगा में प्रवाहित करना एवं गंगा किनारे दफन करना अपराध है। उन्होंने कहा कि गंगा किनारे केवल जलाने की व्यवस्था है और अगर किसी ग्रामीण के पास लकड़ी खरीदने के लिए पैसे नहीं है तो संबंधित ग्राम प्रधान ₹5000 ग्राम निधि से पीड़ित व्यक्ति को लकड़ी खरीदने के लिए देंगे। 

जिलाधिकारी ने कहा कि उसकी रोकथाम के लिए तहसील स्तर पर गठित समिति का पुनर्गठन किया जाए। जिसमें संबंधित क्षेत्र के एसडीएम, सीओ खण्डविकास अधिकारी व ग्राम पंचायत सचिव तथा गंगा प्रहरी एवं मित्रों को जोड़ा जाएगा। इस मौके पर डीएफओ, जिला सूचना अधिकारी ,नमामि गंगे के संयोजन अशोक कुमार सिंह, सहसंयोजक अमर सिंह राजपूत, गंगा प्रहरी बीना राजपूत, प्रांशु राजपूत, लालाराम राजपूत, गंगा मित्र राम जी द्विवेदी, वीर बहादुर राजपूत, रामचंद्र मल्लाह, राधेश्याम राजपूत, तथा सोशल मीडिया प्रभारी नमामि गंगे जितेंद्र कुमार मौजूद रहे