
महिला ने 02 माह का गर्भपात कराने का लगाया आरोप।
सत्यबन्धु भारत
पाली,हरदोई। वाराणसी जनपद की रहने वाली एक विधवा महिला ने पाली थाना क्षेत्र के निवासी एक युवक पर शादी का झांसा देकर कई महीनों तक शारीरिक शोषण व गर्भपात कराने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
आपको बता दें। वाराणसी निवासी एक महिला की शादी करीब 10 वर्ष पहले विजेंद्र निवासी वाराणसी से हुई थी। शादी के बाद पति विजेंद्र के साथ महिला काम की तलाश में पंजाब चली गई और वहीं किराए के मकान में रहने लगी महिला का एक बेटा और दो बेटियां हैं। पंजाब में पति मजदूरी का काम करने लगा शादी के 9 साल बाद महिला के पति की पंजाब में ही बीमारी के चलते मौत हो गई थी। पति की मौत के 6 महीने बाद महिला पास में ही किराए के मकान में रह रहे पाली थाना क्षेत्र के ग्राम चठिया निवासी अनिल पुत्र रामसेवक यादव के संपर्क में आ गई। महिला के अनुसार दोनों लोग रजामंदी में पति-पत्नी की तरह एक दूसरे के साथ रहने लगे इस दौरान लॉकडाउन लग जाने के कारण महिला को पंजाब से लेकर फर्रुखाबाद में किराए के मकान में आकर रहने लगा। लगभग 4 महीने बाद फिर दोनों लोग काम की तलाश में दिल्ली चले गए। इस दौरान महिला गर्भवती हो गई गर्भवती होने के बाद अनिल ने महिला का 2 माह का गर्भपात करा दिया लगभग 1 महीने बाद अनिल के परिजन दिल्ली पहुंच गए। और दोनों लोगों की कोर्ट मैरिज कराने की बात कहकर शुक्रवार को वापस फरुखाबाद ले आए फर्रुखाबाद बस अड्डे पर विधवा महिला को छोड़ अनिल अपने परिजनों के साथ रफूचक्कर हो गया। जिसके बाद पीड़िता महिला ने शनिवार को पाली थाने पहुंचकर युवक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है इस संबंध में थानाध्यक्ष बेनी माधव त्रिपाठी से बात की तो उन्होंने बताया कि मामला संज्ञान में है,जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
