लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

युवक को पिट-पीट कर हत्या के बाद यूकेलिप्टिस के पेड़ से लटकाया



सत्यबन्धु भारत

सन्दीप कुमार


शाहाबाद, हरदोई। शाहाबाद थानाक्षेत्र  के अंतर्गत दौलातियापुर गांव में गन्ने के खेत में पानी लगाने गए युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में खेत की मेड पर लगे यूकेलिप्टिस के पेड़ पर लटकता मिला। सूचना मिलते ही कोतवाली शाहाबाद पुलिस,फॉरेंसिक टीम व एडिशनल एसपी कपिलदेव ने घटनास्थल की बारीकी से जांच की।

युवक के शरीर पर चोट के काफी निशान मिले जिससे यह प्रतीत होता है कि किसी ने युवक की पहले पिट-पिट कर हत्या की बाद में शव को यूकेलिप्टस के पेड़ से लटका दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दौलातियापुर निवासी अजय कुमार (23) पुत्र रामौतार सुबह 7:30 बजे गन्ने के खेत में पानी लगाने गया था। लगभग 10 बजे जब मृतक का भतीजा खेत पर खाना देने गया तो युवक को फाँसी के फंदे पर लटकता पाया। तुरंत भतीजे ने इसकी जानकारी अपने पिता को दी। जानकारी मिलते ही परिवारीजन खेत पर पहुँचे तो देखा कि किसी ने युवक को मारापीटा उसके बाद यूकेलिप्टस के पेड़ से लकता दिया। 

बहीं मृतक के बड़े भाई नंदकिशोर ने बताया कि कुछ समय पहले उसके भाई का चुनावी रंजिश में विवाद प्रधान यासीन निवासी सरायकमालुद्दीनपुर के साथ हुआ था,जिस पर यासीन ने मृतक व उसके भाई को गोली मारने की धमकी दी थी। जिसकी मृतक के भाइयों ने थाने जाकर तहरीर दी थी, उस समय पुलिस ने दोनों पक्षों में सुलह-समझौता करा दिया था।

मौके पर जाँच के लिए पहुँचे एडिशनल कपिलदेव ने बताया कि युवक का शव यूकेलिप्टस के पेड़ पर लटकता हुआ पाया गया है,प्राथमिक जांच व परिवारीजनों से बातचीत में कुछ बिन्दु उभरकर सामने आए हैं। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है,परिजनों से बातचीत जारी है। आवश्यक बिधिक कार्यवाही तहरीर,जांच में पाए गए बिन्दुओं व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी।