बिहार के मुजफ्फरपुर का एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला एक बूढ़े आदमी को पीटे जा रही है। बताया जा रहा है कि आदमी की पिटाई करने वाली महिला चंडीगढ़ में रहती है। वहीं बूढ़ा आदमी मुजफ्फरपुर का ही रहने वाला है। दोनों चंडीगढ़ में लिव इन रिलेशनशिप में रहते थे। बूढ़े आदमी ने महिला को शादी का झांसा देकर बिहार ले आया। लेकिन बुजुर्ग आदमी महिला को छोड़ भागने की फिराक में था।
महिला ने आरोप लगाया कि बूढ़े आदमी ने उसका हजारों का सामान बेच दिया। महिला ने बताया कि आदमी ने उसके बैंक के खाते से पैसे भी निकाल लिए। महिला ने आरोप लगाया कि आदमी उसे बता कर लाया था कि वह उससे शादी करेगा और अच्छे से रखेगा। आदमी ने महिला से कहा था कि वह गांव जाकर उससे शादी करेगा लेकिन बस अड्डे पहुंचते ही बचकर निकलने लगा।
बुजुर्ग व्यक्ति ने बताया कि महिला और उसकी बहन चंडीढ़ में काम करते थे। पिटाई करने वाली महिला विधवा है। आदमी ने बताया कि वह 6 साल बाद शादी करने के लिए तैयार हुए थे। बुजुर्ग महिला को चंडीगढ़ से लेकर आए लेकिन महिला ने कहना शुरू कर दिया कि उसको उनका घर जम नहीं रहा है। महिला आदमी से पैसे की मांग कर रही है।

