लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

चक्रवर्ती तूफान ने मचाया कोहराम क्षेत्र में दो लोगों की मौत



सत्यबंधु भारत। गुलशन सिद्दीकी

बीकापुर अयोध्या। सोमवार 5 तारीख 4:00 बजे आए चक्रवर्ती तूफान  ने ऐसा कोहराम मचाया की क्षेत्र में दो लोगों की मौत तथा 4 लोग घायल हो गए। पहली घटना बीकापुर कस्बा बाजार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के दक्षिणी गेट के सामने की है जहां सोमवार की शाम 4:30 बजे के आस पास आए तूफान से एक भारी-भरकम नीम के पेड़ की डाल टूट कर एक जलपान की दुकान पर गिर पड़ी जिसके नीचे दबकर गुड्डो उर्फ फुरसीदा उम्र करीब 40 वर्ष पत्नी अब्दुल खालिक निवासी आटवारे खेमापुर गोसाईगंज की दर्दनाक मौत हो गई जबकि इनके साथ बैठे इनके पुत्र रेहान 10 वर्ष घायल हो गए। बताया जाता है कि फुर्शीदा अपने ससुराल गोसाईगंज से अपने पुत्र के रेहान के साथ अपने मायके बनकट बीकापुर आ रही थी इसी दौरान तेज तूफान आ गया जिससे बचने के लिए वह एक जलपान के दुकान के अंदर घुस गई इसी दौरान हादसा हो गया। जबकि इसी जलपान की दुकान पर बैठी सुनीता 30 वर्ष पत्नी राम तीरथ निवासी करौदी और अवधेश मिश्रा निवासी धरेठा दशरथपुर निवासी  दशरथपुर घायल हो गए। जिन्हें तत्काल मौजूद लोगों द्वारा समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर पहुंचाया गया। जहां पर चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेज दिया है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर उप जिलाधिकारी केडी शर्मा तहसीलदार पवन कुमार गुप्ता , कानूनगो  रामप्रताप पांडे  लेखपाल भीम सिंह कोतवाल नीरज ओझा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए तथा शव को कब्जे में लेकर अन्य कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है। 
         जबकि दूसरी घटना बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के देवपुर गांव के पास की है जहां देवसियापारा निवासी आसाराम चौरसिया 50वर्ष पुत्र बैजनाथ चौरसिया किसी काम से गया हुआ था इसी दौरान एक बेर का भारी भरकम पेड़ उसके ऊपर गिर गया जिसके नीचे दबने से आशाराम की मौत हो गई।
    तहसीलदार पवन कुमार गुप्ता ने बताया कि मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता दिए जाने के लिए कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।