लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

सातवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन के डी सिंह बाबू स्टेडियम में किया गया



उत्तर प्रदेश योग एसोसिएशन जिला लखनऊ व लखनऊ ओलंपिक एसोसिएशन ने सातवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन के डी सिंह बाबू स्टेडियम में किया । जिला लखनऊ योग एसोसिएशन ने 1 जून से 21 जून तक ऑनलाइन फेसबुक लाइव के माध्यम से योग को 40,000 लोगो तक पहुंचाया ।जिसमे कई अंतर्राष्ट्रीय स्तर व राष्ट्रीय स्तर के खिलाडियों व योग प्रशिक्षकों ने ऑनलाइन माध्यम से योग करवाया ।  जिसमे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश योग एसोसिएशन जिला लखनऊ ने लखनऊ ओलंपिक एसोसिएशन के साथ ऑफलाइन व आनलाइन माध्यम से योग फैडरेशन ऑफ इंडिया और उत्तर प्रदेश योग एसोसिएशन के साथ योग किया लखनऊ योग एसोसिएशन के चेयरमैन श्री सुधीर एस हलवासिया व अध्यक्ष श्री पवन सिंह चौहान जी ने ऑनलाइन के माध्यम से जुड़कर सभी के साथ योग किया इस अवसर पर  उत्तर प्रदेश योग एसोसिएशन के अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव डॉक्टर  आनंदेश्वर पाण्डेय ,उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष मनीष कक्कर , उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के सहयोगी वरिष्ठ उपाध्यक्ष पुनीत अग्रवाल ,जिला लखनऊ योग एसोसिएशन की सचिव मालविका बाजपेई , कोषाध्यक्ष सत्यम अवस्थी ,नेशनल रेफरी मोनिका बाजपेई , राष्ट्रीय योगासन खिलाड़ी संदीप पाल,राज्य स्तरीय खिलाड़ी रत्नेश सिंह ,माही चौरसिया , रूमन रावत ,उत्कर्ष परोलिया ,विकास , श्रेया सिंह ,दुर्गेश सिंह उपस्थित रहे ।



डॉक्टर आनंदेश्वर पांडेय ने मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश योग एसोसिएशन को ऑनलाइन माध्यम से सभी को अपने आशीर्वचन दिए व सभी को इस महामारी से बचने व बेहतर स्वास्थ्य के लिए प्रतिदिन योग करने के लिए प्रेरित किया