
सत्यबन्धु भारत
कासिमपुर,हरदोई। कासिमपुर थाना क्षेत्र के अन्तर्गत कुमेदानखेडा निवासी रमेश पशुओं को चारा डालने को लेकर रमेश और बीबी के बीच कहा सुनी हो गई। जिस पर वह घर से तमंचा लेकर आत्म हत्या करने के लिए खेत पर चला गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कासिमपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम कुमेदान खेड़ा गांव निवासी रमेश का घर में पशुओं को चारा डालने को लेकर घर में विवाद हो गया। और बीवी बच्चों में कहां से नहीं हो गई जिसको लेकर रमेश आत् हत्या करने के लिए तमंचा लेकर खेत कि तरफ चल दिया। थोड़ी दूर चलके तमंचा को अपने सिर पर रख कर आत्महत्या करने की कोशिश कर रहा था। तभी उसकी बेटी नन्ही उम्र 18 वर्ष ने देख लिया। और बेटी भागकर पिता के पास गई। तमंचे को छीनने लगी। इसी बीच गोली चल जाने से बेटी नन्ही के हाथ में लग गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने पिता रमेश को हिरासत में ले लिया। वही तमंचा भी बरामद कर लिया घायल नन्ही को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भेज दिया। जहां हालत नाजुक बनी हुई है।
