लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

लखनऊ शंकरपुरवा प्रथम वार्ड में जर्जर सड़क पार करना हो गया खतरनाक





सत्यबंधु भारत /लक्ष्मीकांत यादव

लखनऊ- शंकरपुरवा प्रथम वार्ड मायापुरी कॉलोनी कुर्सी रोड लखनऊ में सड़क को लेकर काफी दिक्कत है, लोगों का घर से निकलना बहुत ही मुश्किल भरा काम है, बरसात और लोगों के घरों के पानी से कच्ची रोडे जलभराव के कारण अत्यंत खतरनाक हो जाते हैं, सुबह लोगों को रोजी रोटी कमाने के लिए घर से निकलना पड़ता है, घर से निकलते ही उनके सामने एक सबसे बड़ा चैलेंज आता है वह है कच्चे रास्ते को किसी तरीके से पार करके मेन रोड पर पहुंचना, शाम को व्यक्ति जब घर वापस आता है फिर उसको इस भयंकर समस्या का सामना करना पड़ता है, कुछ लोग पानी में गिर कर चोट भी खा चुके हैं," मायापुरी कॉलोनी की जनता त्रस्त कई बार संबंधित अधिकारियों को सूचित किया जा चुका है, नेताओं को भी लिखित रूप से सूचित किया जा चुका है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। यहां की जनता का बहुत बुरा हाल है, अपने घर से निकल कर मेन रोड पर पहुंचने को ही किसी जंग से कम नहीं कहा जा सकता ।