लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

फायर ब्रिगेड और रामपुर भगन चौकी इंचार्ज व ग्रामीणों की मदद से कुआँ में गिरे सांड को सकुशल बाहर निकाला गया



सत्यबन्धु भारत, आजम खान

अयोध्या।  जनपद के थाना तारुन अंतर्गत चरावां गांव में रात 11 बजे कई सांड आपस में लड़ रहे थे तभी एक सांड कृष्णा तिवारी पुत्र जय करन तिवारी के द्वार पर बने कुआँ में गिर गया। इसकी सूचना डायल112 पर दी गयी जिसके बाद फायर के जवान और चौकी प्रभारी रामपुरभगन रणजीत यादव मौके पर पहुँचे। रात में ग्रामीणों ने कुआँ में मोटर चलाकर पानी भरा।सुबह चौकी प्रभारी रामपुरभगन रणजीत यादव के निर्देशन में फायर ब्रिगेड और ग्रामीणों की मदद से सकुशल सांड को बाहर निकवाया गया। फायर ब्रिगेड के जवान फायरमैन जय प्रकाश राय,शैलेश वर्मा,सुरेंद्र यादव और चरावां गाँव निवासीगणों में विजय तिवारी, सचिदानंद,रंजीततिवारी,धर्मनाथ, महेश,भगवत,गुंजन, शिवकुमार,रामतेज़ ने मिलकर बेजुबान सांड की जान बचाई।