
सत्यबन्धु भारत
मुनीश कुमार
शाहाबाद,हरदोई। शाहबाद कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत हरियाली बाजार के पास शाहजहांपुर-हरदोई हाईवे मार्ग पर किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर सवार तीन साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायल युवकों को सीएचसी शाहबाद भिजवाया।
शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खत्ता जमाल खां निवासी तौहीद पुत्र समीम अपने साथी मोनू पुत्र जहीर थाना सेहरामऊ दक्षिणी व पवन पुत्र राजाराम निवासी चंदगोई के साथ बाइक से शाहजहांपुर जा रहा था। तभी हरियाली बाजार के पास पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार अनियंत्रित अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे तीनों बाइक सवार साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवकों को सीएचसी शाहबाद भिजवाया जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
