लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद का शाहबाद में किया गया जोरदार स्वागत



सत्यबन्धु भारत

मुनीश कुमार

शाहबाद,हरदोई। हाल में ही कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद का शाहाबाद में जोरदार स्वागत किया गया। पहली बार लखनऊ से शाहजहांपुर जाते समय शाहबाद में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनको फूल-माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान शाहबाद में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा काफी सोंच विचार करने के बाद और भारत के भविष्य की चिंता के प्रति बेहद गंभीर होने के कारण उन्होंने भाजपा में जाने का निर्णय लिया। उन्होंने बताया मोदी जी में देश का नेतृत्व करने की क्षमता है। सभी देशवासियों को लामबंद होकर प्रधानमंत्री के पीछे खड़े हो जाना चाहिए। देश को एकता के सूत्र में बंधने की प्रधानमंत्री में कुशल नेतृत्व क्षमता है। स्वागत के दौरान भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।