लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष घनश्याम वर्मा मीडिया कर्मियों पर भड़के।



लगाया आरोप हम जानते हैं मीडिया कर्मियों की क्या है मानसिकता।

सत्यबन्धु भारत, गुलशन सिद्दीकी

बीकापुर अयोध्या।   जनपद अयोध्या की नगर पंचायत बीकापुर क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड नंदरौली गाँव की है। नदरौली निवासी मोहम्मद इमरान का आरोप है कि विपक्षी गण मायाराम निषाद गाटा संख्या 170 पर अवैध निर्माण करके छत का लिंटर डाल लिया है। शिकायतकर्ता मोहम्मद इमरान का विपक्षी गण पर यह भी आरोप है कि विपक्षी गढ़ भारतीय किसान यूनियन का सदस्य है जिसके आड़ में धरने पर बैठकर प्रशासन पर दबाव बनाकर प्रशासन के बिना कोई लिखित आदेश के रातों-रात छत पर लिटर डाल दिया। जिसके चलते शिकायतकर्ता मोहम्मद इमरान ने जिलाधिकारी अयोध्या, एसएसपी शैलेंद्र पांडे, वा उपजिलाधिकारी बीकापुर और जनसुनवाई केंद्र पर शिकायती प्रार्थना पत्र देकर मामले की निष्पक्ष जांच हो इसके लिए न्याय की गुहार लगाई है। शिकायतकर्ता मोहम्मद इमरान ने बीकापुर के क्षेत्राधिकारी से भी न्याय की गुहार लगाई लेकिन क्षेत्राधिकारी बीकापुर ने कहा कि जब तक हमें लिखित रूप में कोई आदेश नहीं आ जाता हम आपकी कोई मदद नहीं कर सकते। शिकायतकर्ता मोहम्मद इमरान ने यह भी बताया के गुलाम मोहम्मद बिना कोई रजिस्ट्री ,बिना कोई बैनामा किऐ केवल  जुबान के आधार पर यह शख्स मुश्तरका जमीन को बेच रहा है। बताते चलें गाटा संख्या 170 में एक दर्जन से ज्यादा खातेदार हैं। तो वहीं दूसरी तरफ शिकायतकर्ता की जमीन पर अवैध रूप से लिटर डाल रहे विपक्षी गढ़ मायाराम निषाद के मुखिया भारतीय किसान यूनियन के  राष्ट्रीय सचिव घनश्याम वर्मा ने मीडिया से टेलीफोन पर बातचीत के दौरान मामला क्या है, और मीडिया के लोगों ने जब घनश्याम वर्मा का स्टेटमेंट लेने के लिए  फोन किया तो किया तो उल्टा वह मीडिया कर्मियों पर ही भड़क गए किसान यूनियन के  राष्ट्रीय सचिव ने मीडिया कर्मियों पर आरोप लगाते हुए कहा हम आपकी मानसिकता जानते हैं। किसान यूनियन के  राष्ट्रीय सचिव घनश्याम वर्मा ने मीडियाकर्मियों पर आरोप लगाते हुए यह भी कहा कि पता नहीं क्यों मीडिया इसमें इंटरेस्ट ले रहा है। और फैजाबाद से चलकर नदरौली गांव मीडिया कर्मियों को जाने की क्या जरूरत थी। राष्ट्रीय सचिव ने मीडिया कर्मियों पर अपनी भड़ास निकालते हुए यह भी आरोप लगाया कि मीडिया को जो दिखाना चाहिए वह नहीं दिखाता।