लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

गांजे के कश से धुआं बनकर उड़ रही युवाओं की जिंदगी

 पान की गुमटियों पर अवैध रूप बेचा जा रहा है नशीला जहर।





सत्यबन्धु भारत । राहुल जायसवाल 


गाँव की गलियों में बिक रही नशीली वस्तुएं युवाओं की जिंदगी तबाह कर रही है। आज शिक्षा ग्रहण करने वाले युवकों को भी गांजे का कश लगाते देखे जा सकता है। हाई क्लास सोसाइटी में जहाँ नशा एक फैशन बन गया है वहीं गरीबों की बस्तियों में रहने वाले नवयुवा भी बीड़ी, सिगरेट के कश लगाते खुलेआम देखे जा रहे हैं।
हालाँकि इन पर प्रतिबंध तो लग पाना संभव नही है, लेकिन जिस वस्तु की बिक्री पर शासन ने रोक लगा रखी है उसकी बिक्री भी प्रतिबंधित नही हो पा रही है।
हम बात कर रहे है गांजा बिक्री जो की बन्द पुड़ियों में क्षेत्र की कुछ चुनिंदा स्थानों पर खुलेआम बेंची जा रही है। सामाजिक मर्यादाओं के बंधन में बंधे होने के कारण ज्यादातर युवा गांजा का नशा कर रहे हैं तो उससे बचने वाले युवा दवाईयों का सेवन करने लगे है। वहीं खांसी की रोक थाम के लिए प्रयोग किये जाने वाले कुछ सिरप युवा अपने नशे की लत को पूरा करने के लिये कर रहे है। इन सबकी विक्री पर प्रतिबंध तो लगाया गया था लेकिन यह प्रतिबंध महज़ कागजों तक ही सीमित होकर रह गया है।
बीते कुछ वर्षों में एक भी नशे के कारोबारियों पर प्रशासनिक चाबुक नही चलाई गई है। बता दें कि क्षेत्र में कई वर्षों से गांजा का अवैध कारोबार खुलेआम हो रहा है। गांव-गांव तक फैले नशे के यह व्यापारी तेजी से लोगों के बीच नशा बांट रहे हैं। इस अवैध व्यापार को रोकने के लिए नारकोटिक्स एक्ट बनाया गया है, लेकिन पुलिस व आबकारी विभाग गांजा की बिक्री पर अंकुश नहीं लगा पा रहा है। जिससे ग्रामीण अंचल में फल-फूल रहे इस कारोबार से कई ज़िन्दगियाँ नशे की जद में आ चुकी है।
युवाओं में बढ़ती लत के चलते यह कारोबार खुलेआम चल रहा है, लेकिन इस पर अंकुश लगा पाने में पुलिस महकमा नाकाम साबित हो रहा है। पुलिस कार्यवाही के नाम पर कभी कभार खानापूर्ति करते हुए कारोबारियों के पंटरों को अंदर डालती है। लेकिन उनके छूटते ही बेखौफ करोबारी नशे के नाम पर दुगनी रफ्तार से मौत के सामान को खुले तौर से बांटना शुरू कर देते हैं। पुलिस कई बार गांजा की भारी भरकम खेप पकड़ कर कारोबारियों को सलाखों के पीछे भी पहुंचा चुकी। बावजूद इसके ये कारोबारी धड़ल्ले से गांजा की थोक व फुटकर बिक्री कर रहे हैं।

नशा कारोबारियों की मानें तो
प्रतिदिन लगभग हजारों का गांजा बिक रहा है।

इतनी बिक्री का एकमात्र कारण यह है कि यह कारोबार या तो पुलिस के संरक्षण में फल-फूल रहा है, या फिर पुलिस को इसकी जानकारी नहीं है। इसका सेवन करने वालों को जहां मौका मिला चढ़ा लेते हैं। अक्सर देखा जाता है कि नशे के आदी व्यक्ति कहीं भी चिलम सुलगाने लगते है, चाहे वह सार्वजनिक स्थान हो या फिर खुला मैदान ! इतना ही नही इस तरह का नशा करने वाले लोग सड़क के किनारे भी बैठ कर चिलम चढ़ाते हुए सुर्रा मारते देखे जा सकते हैं। और तो और बाज़ार की कुछ चुनिंदा पान की ऐसी गुमटियां भी है जहाँ पर बिना लाइसेंस के भांग की पुड़िया भी बेची जा रही है, जिसका नाम “बम बम, महाकाल, त्रिकाल, पॉवर, सनन, सरगम रखा गया है। जानकारी के अनुसार इस नशे को अधिकतर युवा एवं छोटे तबके के बेरोज़गार लोग कर रहे हैं और ऐसा समय भी आता है की पैसे की तंगी से इनके कदम अपराध की दलदल में चले जाते हैं। क्षेत्रीय जनता नवागत पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र पांडेय अयोध्या का ध्यान आकृष्ट कराते हुए धड़ल्ले से चले रहे नशे के कारोबार के खिलाफ जनहित में कठोर कार्यवाही करने की मांग कर रही है।