
सत्यबन्धु भारत
सुरसा,हरदोई। सुरसा थाना क्षेत्र के ग्राम कराही पुरवा निवासी रतीराम मजदूरी करता था। रविवार की सुबह रतिराम बाईक से बरेला गांव गया था। जहा से आते समय सड़क हादसे में घायल हो गया। जिसे ग्रामीणों की मदद से सीएससी भिजवाया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत हरदोई-बावन मार्ग पर तत्योरा गांव के निकट कराही पुरवा निवासी रतिराम मजदूरी का काम करता था। रविवार की सुबह रतिराम बाईक से बरैला गांव गया था। बरैला गांव से वापस आते समय बेसहारा घूम रहे जानवर की टक्कर से वह घायल हो गय। जिससे ग्रामीणों कि मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया है। जिसकी सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
