
सत्यबन्धु भारत
हरदोई। हरदोई पुलिस के गोपनीय कार्यालय में तैनात निरीक्षक मोहम्मद इश्तियाक को डीएसपी के पद पर पदोन्नत किया गया है। मोहम्मद इश्तियाक की पदोन्नति आदेश जारी होने के बाद आज पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स ने उनकी वर्दी पर अतिरिक्त स्टार लगाया और उन्हें बधाई दी। एसपी श्री वत्स ने शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार यादव व अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी कपिल देव सिंह मौजूद रहे।
