लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

योगी ध्रुव शर्मा लेंगे योग का विशेष सत्र

                                               


सत्यबन्धु भारत

विलक्षण प्रतिभा के धनी आयु में कम पर हुनर में अधिक अंतरराष्ट्रीय योग खिलाड़ी ने कई राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता में समय-समय पर प्रतिस्पर्धाओं को जीत अपने हुनर का कौशल दिखाया है। योग को बढ़ावा देने के लिए श्रीलंका में भारत के सहायक उच्चायुक्त ने उनके अद्भुत प्रदर्शन के लिए उन्हें सम्मानित किया। लिटिल मास्टर के उपनाम से प्रसिद्ध सरल व कोमल स्वभाव के योग विद्या के अभ्यासी योगी ध्रुव शर्मा पिछले साल से लोगों को कोरोनावायरस के बारे में जागरूक करने के लिए वह विशेष तौर पर अपनी आयुवर्ग के बच्चों को मुफ्त ऑनलाइन शिक्षा दे रहे हैं। कई पुरस्कार, पदक और अपने शहर गाजियाबाद से बहुत प्यार के साथ सम्मानित लिटिल मास्टर ध्रुव शर्मा अपनी प्रतिभा के साथ आप सभी के बीच में योग सत्र पर  10-12 आयु वर्ग के योगासन का सत्र लेने के लिए उपस्थित होंगे