लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

रेप के बाद हत्या के आरोपियों पर पुलिस मेहरबान



सत्यबन्धु भारत

सीवी आजाद


हरपालपुर,हरदोई। थाना हरपालपुर क्षेत्र के पलिया गांव में बीते दिनों एक नाबालिग अनुसूचित जाति की लड़की के साथ हुए रेप व उसके बाद हत्या के आरोपियों पर हरपालपुर पुलिस जाँच के नाम पर पूरी तरह मेहरबान है। रेप व हत्या में शामिल एक आरोपी को तो पुलिस ने जेल भेज दिया लेकिन अन्य  आरोपियों की गिरफ्तारी दोषी पाए जाने पर की बात कह रही है। पीड़िता के पिता ने बताया कि उनके घर पर आकर चांद बाबू ,जगतू व  एक अज्ञात ने एक साथ मिलकर उनकी पुत्री के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया गया। रेप की बारदात को अंजाम देने के बाद लड़की की हत्या कर दी, जैसे ही पिता घर के अंदर पहुंचा तो वहां पर मौजूद सभी आरोपी भाग खड़े हुए,जिसका पीछा लड़की के पिता द्वारा किया गया,लेकिन वह भाग गए। शोर-शराबा सुनकर मोहल्ले के काफी लोग घर में इकट्ठा हो गए। पिता द्वारा घटना की तत्काल पुलिस को सूचना देते हुए आरोपियों पर कार्रवाई किए जाने की मांग की गई लेकिन हरपालपुर पुलिस ने खानापूर्ति करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अन्य आरोपियों पर किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की।पुलिस द्वारा आरोपियों के ऊपर अपराध संख्या 228/21 में 457, 323, 376, 504 ,302 ,506 जैसी संगीन धाराएं दर्ज होने के बाद भी हरपालपुर पुलिस अभी तक आरोपियों को पकड़ नहीं पाई है। इस बारे में सीओ हरपालपुर से बात करने पर उन्होंने बताया कि दोषी आरोपी को जेल भेज दिया गया है,बाकी की जांच की जा रही है जिन लोगों के नाम इनके द्वारा एफआईआर में दर्ज कराए गए हैं, जांच करने पर यह पता चला है कि वह चुनावी रंजिश के चलते उनको लिखवाया गया, मौजूदा एसपी द्वारा सभी थानों व पुलिसकर्मियों को सख्त निर्देश है कि किसी प्रकार से कोई भी निर्दोष जेल ना जा सके। जब तक उन आरोपियों पर दोष सिद्ध नहीं होता है,तब तक उनको पकड़ा नहीं जाएगा।