लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

मामूली विवाद में नाजायज असलहा का प्रदर्शन करने वाले युवक को पुलिस ने दबोचा

सत्यबन्धु भारत

मुनीश कुमार



शाहाबाद,हरदोई। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम कठमा में दो पक्षों में किसी बात को लेकर मामूली विवाद हो गया था। जिस पर एक पक्ष की ओर से नाजायज असलहा का प्रदर्शन किया गया। जिसका वीडियो किसी व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिसको तत्काल शाहबाद प्रभारी निरीक्षक शिवशंकर ने संज्ञान में लेते हुए युवक को नाजायज असलहा के साथ युवक को गिरफ्तार कर लिया।


सूत्रों के अनुसार शाहबाद कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम कठमा निवासी आसिफ पुत्र नामालूम का गांव के ही रहने वाले शोएब पुत्र इंतियाज के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिस पर आसिफ ने नाजायाज असलहा को हाथ में लेकर प्रदर्शन किया। परिजनों के काफी समझाने पर नहीं माना , जिसका वीडियो किसी व्यक्ति ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिसको तत्काल शाहबाद प्रभारी निरीक्षक शिवशंकर सिंह ने संज्ञान में लेते हुए युवक को मय नाजायाज असलहा के साथ गिरफ्तार किया।