लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

कोरोनकाल में स्वास्थ्य विभाग की अनदेखी के कारण शाहाबाद के फर्जी डाक्टर काट रहे चांदी



सत्यबन्धु भारत

सन्दीप कुमार




शाहाबाद,हरदोई। स्वास्थ्य विभाग की अनदेखी के कारण शाहाबाद क्षेत्र में शहर से लेकर गांवों तक झोलाछाप डॉक्टर एक बार फिर कुकुरमुत्तों की तरह फैले हुए हैं। जगह-जगह बिना लाइसेंस व डिग्री के यह फर्जी डाक्टर लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के साथ प्रशासन भी इस ओर चुप्पी साधे हुए है। सूत्रों की माने तो कुछ अस्पताल तो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहाबाद के कुछ डॉक्टरों की सह पर चारपाई पर इलाज कर रहे हैं। जहाँ इलाज के नाम पर मरीजों के स्वास्थ्य से खिलबाड़ किया जा रहा है। जिम्मेदार जानकर भी अनजान बने हुए हैं,जिससे झोलाछाप डॉक्टर मौज काट रहे हैं। 

सूत्रों के अनुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहाबाद की सांठगांठ के चलते इन्ही फर्जी अस्पतालों में गर्भवती महिलाओं को भी भेज दिया जाता है,जिससे जिम्मेदारों को कमीशन के रूप में मोटी रकम भी मिलती है।

पिछले लंबे समय से शाहाबाद के नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में कई स्थानों पर झोलाछाप डाक्टर क्लीनिक खोलकर लोगों का उपचार कर रहे हैं। मौजूदा समय में कोरोना महामारी के कारण लोग बुखार व अन्य बीमारी होने पर संकोच के कारण सरकारी अस्पताल जाने के बजाए झोलाछाप डाक्टरों से उपचार करवा रहे हैं। झोलाछाप डाक्टरों की दवा से सही न होने के बाद लोग सरकारी अस्पताल की शरण ले रहे हैं, जो उनके लिए घातक साबित हो रहा है। बताया जा रहा है कि दबाव पड़ने पर ही स्वास्थ्य महकमा व प्रशासन कभी कभार इन झोलाछाप डाक्टरों के क्लीनिकों में छापेमार कार्रवाई करता है।