
सत्यबन्धु भारत
लखनऊ। कोरोना (कोविड-19) की वैश्विक महामारी के रोकथाम हेतु उ.प्र. सरकार द्वारा लागू लॉकडाउन/कोरोना कर्फ्यू के कारण समस्त बाजार, निर्माण कार्य, आवागमन के साधन जैसे रिक्शा, पटरी दुकाने इत्यादि विभिन्न कार्य बंद होने की स्थिति में उपरोक्त कार्यो से जुड़े हुएवं प्रतिदिन की आय से पालन-पोषण करने वाले व्यक्ति जैसे मजदूर, पल्लेदार, रिक्शा चालक तथा झुग्गी/झोपड़ियो के निवासियों तथा मरीजो, तीमारदारो की समस्या को देखते हुए हुए नगर आयुक्त श्री अजय कुमार द्विवेदी के निर्देशन में समस्त आठ जोनों में कम्युनिटी किचेन निम्नवत् स्थानों पर संचालित किये जा रहे हैः-
जोन 1 - कल्याण मंडप, जियामऊ,
जोन 2 - सामुदायिक केंद्र मालवीय नगर केशव कल्याण मंडप,
जोन 3 - लक्ष्मण गौशाला, जानकीपुरम, इंजीनियरिंग गौशाला के पास
जोन 4 - एल.डी.ए. सामुदायिक केंद्र, विराट खंड गोमती नगर,
जोन 5 - रैन बसेरा, गीतापल्ली, आलमबाग
जोन 6 - अधिशासी अभियंता कार्यालय, घंटाघर, चौक,
जोन 7 - आवास विकास कन्वेंशन सेंटर, ए-ब्लॉक, इंदिरा नगर
जोन 8 - नगर निगम कल्याण मंडप औरंगाबाद, निकट रेलवे क्रासिंग
आज लखनऊ में बड़ा मंगल मेला के अवसर पर कम्युनिटी किचेन में विशेष रूप से पूड़ी, सब्जी एवं हलवा बनवाया गया। उक्त 8 कम्युनिटी किचेन में आज तैयार किए गए विशेष भोजन का वितरण विभिन्न क्षेत्रों में निराश्रित व जरूरतमंद व्यक्तियों को निम्नवत् क्षेत्रों में किया गया। इस क्रम में कंट्रोल रूम में अनुरोध प्राप्त होने पर भी भोजन पहुँचाया जा रहा है :-
1. कैसरबाग, अमीनाबाद व आसपास के क्षेत्र
2. चारबाग रेलवे स्टेशन, रवीनद्रालय तथा आसपास
3. मेडिकल कॉलेज परिसर, ट्रामा सेंटर तथा आसपास के क्षेत्र
4. सुभाष मार्ग किराना मंडी
5. रकाबगंज सब्जी मंडी एवं राम मंदिर के आस पास
6. आईकॉन अस्पताल
7. सेंट मैरी अस्पताल, जानकीपुरम
8. विशाल हास्पिटल
9. शुभम अस्पताल,
10. ट्रॉमा हाईवे, सीतापुर रोड
11. देवकी नर्सिंग होम, सीतापुर रोड
12. इंजीनियरिंग कालेज चौराहा
13. अबरार नगर बंधा
14. कपूरथला चौराहा
15. गोल मार्केट
16. महानगर
17. अलीगंज
18. पुरनिया
19. महात्मा गाँधी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, चिनहट
20. चंदन अस्पताल, विजयंतखंड,
21. घंटाघर कार्यालय के पास
22. बालागंज चौराहा
23. जल निगम रोड
24. ठाकुरगंज चौराहा
25. दुबग्गा चौराहा
26. हज हाउस
27. हनुमान मंदिर, मुंशीपुलिया
28. गुप्ता हॉस्पिटल कृष्णा नगर
29. लखनऊ हॉस्पिटल, कृष्णानगर थाने के निकट
30. अवध हॉस्पिटल के आस पास
31. अजंता हॉस्पिटल के आस पास
32. कुकैरेल बंधा
33. नील कंठेश्वर मंदिर सेक्टर-25
34. लेखराज पन्ना हनुमान मंदिर
35. शिव मंदिर विकास नगर
36. खुर्रम नगर शिव मंदिर व खुर्रम ढाल के आसपास
37. मुंशीपुलिया हनुमान मंदिर
38. अमराई गाँव
39. फरीदी नगर
40. तकरोही
41. राजधानी कोविड अस्पताल, वृंदावन कालोनी
इसके अतिरिक्त कोविड-19 अस्पताल में कोरोना से ग्रसित मरीजो के तीमारदारो की भोजन की समस्या को देखते हुए नगर निगम द्वारा कम्युनिटी किचेन में निर्मित भोजन के पैकेटो का वितरण निम्न कोविड अस्पतालों में भी किया गयाः-
1. राम मनोहर लोहिया कोविड अस्पताल, विभूति खंड, गोमती नगर
2. अटल बिहारी वाजपेयी कोविड अस्पताल, अवध शिल्प ग्राम
3. एच.ए.एल.-यू.पी. कोविड अस्पताल,
4. लोकबंधु कोविड अस्पताल,
5. बलरामपुर कोविड अस्पताल,
6. संजय गाँधी एस.जी.पी.जी.आई. कोविड अस्पताल,
7. सी.एस.सी. मल्हौर रोड,
8. सिविल अस्पताल, पार्क रोड, हजरतगंज
