![]() |
| पानी की टंकी से लटकते जीने |
सत्यबन्धु भारत
भारतेंदु हरिश्चंद्र वार्ड 65 अलीगंज सेक्टर-ए स्थित पानी टंकी जो की काफी समय से जर्जर हालत मे है और हाल में ही हुई बारिश के बाद इस टंकी के जीने हवा मे लटक रहे हैं जो कभी भी गिर सकते है और किसी को भी अपना शिकार बना सकते हैं किसी को भी चोटिल कर सकते हैं या जान भी ले सकते हैं। जानवर गौवंश इसी टंकी के नीचे बैठे रहते है टंकी के किनारे ई डब्लू एस कॉलोनी है सब मकान आस पास ही हैं जो कभी भी किसी बड़े हादसे का शिकार हो सकते है लेकिन जिम्मेदार लोगो को इस अनहोनी का तनिक भी ख्याल नहीं है। जरा सोचिए अनहोनी को दावत देते यह जीने इतनी उँचाई से नीचे गिरेंगे तो इस हादसे का कोई भी शिकार हो सकता है छोटे छोटे बच्चे इसी पानी की टंकी के पास खेलते कूदते है कितने परिवार रहते है लेकिन जिम्मेदार धृतराष्ट्र बनकर मौन साधे बैठे हुए हैं
गौरतलब है कि लगभग एक साल पहले लखनऊ के ही एक समाजसेवी ज्ञान तिवारी ने इस जर्जर टंकी के लिए आवाज़ उठाई थी लेकिन लगता है प्रशासन और जिम्मेदार इस टंकी को तब तक दुरुस्त नहीं कराने की ठान चुके हैं जब तक वह कोई हादसा न देख ले। सवाल अभी भी बना हुआ है कि जिम्मेदार कुम्भकर्णी नींद से कब जागेंगे और कब इस टंकी के सम्भावी खतरे से लोगों को निजात मिलेगी।

