लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

बाग बेचने से मना करने पर अपने साथियों के साथ मिलकर की थी बड़े भाई की निर्मम हत्या

      छोटा भाई ही निकला भाई का हत्यारा


सत्यबन्धु भारत। मुनीश कुमार


पिहानी हरदोई। पिहानी कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत पंडरवा कंला निवासी कल्लू की हत्या कर शव भिरिया गांव के अन्तर्गत एक तालाब में छिपा दिया था। जिसके संबंध में अफसर पुत्र कल्लू के द्वारा अपने पिता की हत्या के मामले में पुलिस को रामखेलावन पुत्र वचान के विरूद्ध नामजद मुकदमा पंजीकृत कराया था। जिसको लेकर गवाह के द्वारा छेदा पुत्र विशनू बाल्मीकि व शरफुद्दीन पुत्र फुरकान का नाम प्रकाश में आया था। जिसको लेकर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा टीम गठित कर घटना में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया था। वही अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी व श्रीमान क्षेत्राधिकारी हरियांवा महोदय के कुशल निर्देशन में थाना पिहानी मुकदमा उपरोक्त के संबंधित अभियुक्त गण 1. छेदा पुत्र विष्णु बाल्मीकि उम्र 30 वर्ष 2. सरफुद्दीन पुत्र फुरकान उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम पंडरवा कलां थाना पिहानी जनपद हरदोई को चट्ठिया तिराहा बहद ग्राम चट्ठिया बुजुर्ग दिनांक 7.6.2021 को सुबह 8:15 बजे गिरफ्तार किया गया। जिन्होंने पूछताछ में अभियुक्त सरफुद्दीन ने स्वयं बताया कि मृतक कल्लू मेरा बड़ा भाई है। हम दोनों का 3 बीघा खेत है जिसमें आम का भाग है। जिसे मै बेचना चाहता था। लेकिन हमारे बड़े भाई कल्लू बेचने नहीं दे रहे थे। इसीलिए मैंने अपने साथियों के साथ मिलकर बड़े भाई कल्लू की हत्या कर दी। पुलिस ने अभियुक्त गण की निशानदेही पर घटनास्थल से आला कत्ल एक फरसा व एक फावड़ा बरामद कर दोनों अभियुक्तों को जेल भेज दिया। वही फरार चल रहा है। शेष अभियुक्त रामखेलावन पुत्र वचान पर 20,000 का पुरस्कार घोषित कर दिया गया है। थाना प्रभारी महेश चंद्र पांडे ने बताया कि शेष अभियुक्त रामखेलावन पुत्र बचान को जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।
गिरफ्तार करने वाली टीम। प्रभारी निरीक्षक महेश चंद्र पांडे, उपनिरीक्षक श्री राजेंद्र प्रसाद, उपनिरीक्षक श्री राजेश सिंह, कां० दिलीप कुमार, कांस्टेबल अतुल कुमार की मुख्य भूमिका रही।