मीडिया में सुर्खियां बने वायरल वीडियो पर गंभीरता दिखाते हुए पुलिस ने दो को हिरासत में लिया
सत्यबन्धु भारत, सन्दीप कुमार
शाहाबाद,हरदोई। क्रिकेट खेलने के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट व गाली गलौज का वायरल वीडियो कल से मीडिया की सुर्खियां बना हुआ था। वीडियो में एक पक्ष का व्यक्ति खुलेआम हाथ में तमंचा लेकर दूसरे पक्ष को धमका व गाली-गलौज कर रहा था। किसी ने मारपीट का यह विडियो बनाकर वायरल कर दिया, देखते ही देखते वीडियो मीडिया में इतनी तेजी से सुर्खियां बना कि शाहाबाद पुलिस को तत्काल कार्यवाही के लिए निर्देशित किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी ने खुद मीडिया के सामने आकर मामले की जानकारी दी। शाहाबाद प्रभारी निरीक्षक शिवशंकर सिंह ने वायरल वीडियो का तत्काल संज्ञान लेते हुए दो लोगों को हिरासत में ले लिया लेकिन मुख्य आरोपी अभी पुलिस की पहुँच से दूर है,जिसको पडकने के लिए पुलिस जद्दोजहद कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खेड़ा बलायकोट में क्रिकेट खेलने के विवाद को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि एक पक्ष का एक व्यक्ति (शादाम पुत्र बब्बन) ने नाजायज देशी तमंचा हाथ में लेकर दूसरे पक्ष को धमकाने व गाली गलौज करने लगा। युवक के तमंचे के साथ किसी व्यक्ति ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। उसके बाद यह वायरल वीडियो सुर्खियां बन गया। मीडिया में सुर्खियां बनने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए तत्काल एफआईआर दर्ज कर आरोपी के दो भाइयों को हिरासत में लेकर पूंछतांछ में जुट गई। वहीं मुख्य आरोपी शादाम अभी फरार है। पुलिस आरोपी की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। प्रभारी निरीक्षक शिवशंकर सिंह ने बताया आरोपी के भाइयों से पूछताछ जारी है, मुख्य आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

