
सत्यबंधु भारत
गुलशन सिद्दीकी
अयोध्या। आबकारी विभाग और पुलिस के संयुक्त टीम द्वारा तमसा के तीरे बसे गांव सोनेडाण तथा गयासपुर में अभियान चलाकर 30 कुंटल लहान को नष्ट कर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को बीकापुर क्षेत्र के तारुन थाना के अंतर्गत ग्राम गयासपुर तथा सोनेडाण गांव में अवैध शराब के कारोबार की मिल रही लगातार शिकायतों के मद्देनजर क्षेत्राधिकारी सतेंद्र भूषण तिवारी तथा आबकारी निरीक्षक रानू चौधरी के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस टीम ने बड़े पैमाने पर छापेमारी की कार्रवाई को अंजाम दिया है इस दौरान पुलिस को उस समय बड़ी कामयाबी मिली जब करीब 30 कुंटल लहन को बरामद कर उसे नष्ट कर दिया गया। क्षेत्राधिकारी बीकापुर द्वारा बताया गया कि अवैध शराब के कारोबार में जुटे कई गांव के लोगों के विरुद्ध लगातार शिकायतें मिल रही थी जिसके मद्देनजर छापेमारी की इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया उन्होंने बताया कि बीकापुर सर्किल के कई अन्य गांव भी पुलिस की राडार पर हैं। जहां उचित समय पर पुलिस द्वारा कड़ी कार्रवाई की जाने की योजना बनाई जा रही है।
