लखीमपुर खीरी। मामला कोतवाली पलिया की मझगई चौकी का है। यहाँ के चौकी इंचार्ज की जितनी सराहना की जाए उतनी कम है। लोगों के दिलों में राज करने वाले इस चौकी इंचार्ज के लिए यह कहना अतिश्योक्ति नहीं होगी कि यह गरीबों के मसीहा चौकी इंचार्ज हनुमंत लाल तिवारी है। चौकी इंचार्ज हनुमंत तिवारी आए दिन अपने कामों की वजह से सुर्खियों में छाए रहते है इस बार उन्होंने फिर एक बार सुर्खियों में छाने वाला काम किया और जनता के मन में पुलिस की इज्जत को और अधिक बढाने का काम किया है।
सबके दिलों पर राज करने वाले चौकी इंचार्ज ने पिता की भूमिका बखूबी निभाई ।एक अत्यंत गरीब परिवार की बेटी की शादी का उठाया खर्च,तिलक से लेकर शादी तक का उठाया खर्च । कुछ समय पहले उस लड़की ने हनुमंत लाल तिवारी को राखी बांधी उस राखी का फर्ज उन्होंने बखूबी निभा दिया और दिखा दिया रिश्ता केवल खून का ही नहीं बड़ा होता है रिश्ता निभाने से बड़ा होता है उस अनाथ बच्ची का कोई सहारा ना होने पर उन्होंने उसकी शादी बड़ी धूमधाम से कराई जोकि 24 जून को कोतवाली नीमगांव के सिकंदराबाद में सम्पन्न हुई यह कोई उनकी पहली मदद नही है। इससे पहले भी चौकी इंचार्ज गरीबो असहायों की मदद कर चुके है। ये जहाँ भी रहते है वहाँ गरीबों की मदद करते रहते है। पलिया कोतवाली की चौकी मंझगई के इंचार्ज हनुमंत लाल तिवारी की इस पहल से लड़की के परिजन व रिस्तेदारो ने चौकी इंचार्ज हनुमंत लाल तिवारी कि जमकर प्रशंसा की और उनका यह प्रयास अब चारो ओर खूब तारीफे बटोर रहा है।

