अयोध्या। मृतक अमित मौर्या आत्महत्या के मामले को लेकर करणी सेना उत्तर प्रदेश अध्यक्ष ऐडवोकेट श्वेता राज सिंह ने कहा नगर कोतवाल नितीश श्रीवास्तव को सीधे सस्पेंड कर एफआईआर दर्ज किया जाना चाहिये। लाइन हाजिर करने का कोई औचित्य नही।वही इस मामले में अभी तक हेमंत सिपाही, एसआई देवकाली के खिलाफ भी कोई एफआईआर दर्ज नही हुई।यह प्रशासन द्वारा खेला गया गंदा खेल है और सत्ता धारी पार्टी पर प्रश्न चिन्ह लगाता है कि वे अपने ही कार्यकर्ताओ के हित की रक्षा नहीं कर सकते।

