![]()
सत्यबन्धु भारत
शाहाबाद,हरदोई। शाहबाद कोतवाली इलाके के मोहल्ला मोहम्मद में अपनी रिश्तेदारी में आई हुई एक महिला कच्ची दीवार गिर जाने से गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे आनन-फानन मे घायल अवस्था में सीएचसी शाहबाद में भर्ती कराया गया जहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक शाहाबाद कस्बे के मोहल्ला महमंद निवासी बड़े मियां के यह उनकी रिश्तेदारी की एक महिला आयी हुई थी। बड़े मियां ने बताया कि वह घर से बाहर की ओर जा रही थी। तभी पुरानी बनी कच्ची दीवार गिर जाने से घायल हो गई थी जिन्हें आनन फानन में सीएचसी शाहबाद ले आए जहां हालत चिंताजन होने पर जिला अस्पताल हरदोई रेफर कर दिया।
