![]() |
| ज्ञापन देते हुए एडवोकेट श्वेता राज सिंह व एडवोकेट शैलेंद्र जायसवाल |
करणी सेना राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरज पाल अम्मू और प्रदेश अध्यक्ष ऊ॰ प्र॰ ऐडवोकेट श्वेता राज सिंह के नेतृत्व मे, जिला अध्यक्ष अयोध्या विधि प्रकोष्ठ एडवोकेट शैलेन्द्र जैसवाल के द्वारा डिप्टी कलेक्टर अरबिन्द त़िपाठी को ब स पा विधायक धौलाना विधानसभा असलम चौधरी के खिलाफ तहरीर और ज्ञापन सौपा जिसमें असलम के द्वारा डासना स्थित देवी मंदिर में जबरन घुसने और मंदिर को अपनी सम्पत्ति बता कर हिंदुओ की भावनाओं के साथ खेलना और करणी सेना प्रदेश अध्यक्ष युवा शक्ति शेखर चौहान और शेखर चौहान के परिवार को जान से मारने की धमकी देने बावत और शेखर चौहान पर पुलिस विभाग के कर्मचारी द्वारा एफ आई आर दर्ज करा कर लाखों करणी सैनिकों की भावनाओं के साथ खेलने का आरोप लगाया। करणी सेना की माँग है की मुख्य मंत्री जी द्वारा उक्त मामलें का संज्ञान ले कर असलम चौधरी के खिलाफ उचित दण्डात्मक कार्यवाही कराने की और शेखर चौहान जी के परिवार को सुरक्षा, शेखर चौहान पर विभाग के कर्मचारी द्वारा दर्ज कराई गयी एफ आई आर को स्पंज करा कर योगेश कुमार को पद से हटाया जाये। ज्ञापन की प्रतिलिपि प्रेषित है: राष्ट्रपति, प्रधान मंत्री, गवर्नर उत्तर प्रदेश, चीफ़ जस्टिस, उत्तर प्रदेश, डी जी पी, उत्तर प्रदेश और डी एम गाज़ियाबाद को। श्वेता राज सिंह ने कहा है कि यदि शेखर चौहान की रिहाई नहीं हुई तो पूरे प्रदेश मे जेल भरो आंदोलन चलायेगी।

