लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

पुलिस प्रशासन को गुमराह करके कोर्ट में लंबित जमीन पर दबंगों ने की कब्जे की कोशिश



सत्यबंधु भारत, गोविंद सिंह

बाराबंकी-थाना घुंघतेर अंतर्गत ग्राम जिंदपुर तहसील फतेहपुर कैलाश सिंह पुत्र हरिबक्स सिंह के पुश्तैनी जमीन पर पुलिस प्रशासन को गुमराह करके कब्जा करने की कोशिश की। मौके पर पहुंचे पुलिस प्रशासन ने जब स्थानीय लोगों से जायजा लिया तो पता चला जमीन का मामला कोर्ट में लंबित है कैलाश सिंह की पुश्तैनी जमीन पर सुल्तान पुत्र रसूलबक्स निवासी शिवपुर बेहटा फतेहपुर बाराबंकी ने कोर्ट में मुकदमा लंबित होने के बावजूद जबरन कब्जा करना चाहा मौके पर पहुंचकर अपने बाहुबल के माध्यम से जमीन मालिक कैलाश सिंह उनके भाइयों एवं लड़कों के ऊपर जबरदस्ती दबाव बनाया और कहा इस जमीन पर कब्जा तो हम कर ही लेंगे तुम चाहे जो कर लो मौजूदा स्थिति को देखकर जमीन के मालिक कैलाश सिंह व उनके भाई एवं पुत्र गढ़ सहम गए और पुलिस प्रशासन के सामने अपनी बात रखी बताया कि साहब इस जमीन का मुकदमा बीसों साल से कोर्ट में लंबित है जिसके पक्ष में कोर्ट फैसला देगा मैं मान्य करूंगा कोर्ट का निर्णय सर्वमान्य होगा लेकिन सुल्तान व उनके साथी आकाशदीप तिवारी ने कैलाश सिंह व उनके पुत्रों एवं भाइयों पर जबरदस्ती दबाव और उनका मानसिक शोषण किया बताया कि यह जमीन आपको देना ही पड़ेगा ऐसी स्थिति को देखकर जमीन मालिक कैलाश सिंह व उनके भाई एवं पुत्रों ने कहा कि यदि कोर्ट का फैसला जिसके पक्ष में आता है मैं कोर्ट का सम्मान करूंगा किसी तरीके से फौजदारी होने से मामला टला गौरतलब हो उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री का बहुत पहले से निर्देश है कि भूमाफियाओं पर सख्त से सख्त कार्यवाही की जाए। सवाल यह उठता है कि कोर्ट में लंबित मामले में कोर्ट की अवमानना करके आखिर किस बल पर लोग फैसले खुद करने की हिम्मत जुटा लेते हैं और उनको कानून का तनिक भी भय नहीं रहता है। इसी तरीके के मामलों में जब कोई पक्ष जबरन कब्जा करने की कोशिश करता है तो कई बार ऐसी कोशिशें बड़ी घटनाओं को अंजाम दे देती हैं।