सत्यबन्धु भारत
टड़ियावां,हरदोई। रविवार को स्थानीय पुलिस ने दो दुष्कर्म के आरोपियों एवं महिला के साथ छेड़छाड़ के एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा।
प्रभारी निरीक्षक राय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 16/06/2021को आरोपी फैजानी उर्फ फरजानी पुत्र इकरार निवासी पिलवानखेडा मजरा दौलतपुर के विरुद्ध 15 वर्षीय किशोरी के साथ जबरन बलात्कार,जानमाल की धमकी,जातिसूचक शब्दों के तहत अभियोग दर्ज किया गया था।आरोपी को पिहानी तिराहा कस्बा गोपामऊ से गिरफ्तार किया गया।वहीं 9 वर्षीय बालिका से झाड़फूंक के बहाने कमरे में बन्द कर अश्लील कृत्य करने एवं जान से मार देने की धमकी के आरोप में 18 जून 2021 को शमसुद्दीन उर्फ शहाब पुत्र इनायतुल्ला निवासी लालपीर कस्बा गोपामऊ के विरुद्ध अभियोग दर्ज किया गया।रविवार को गोपामऊ तिराहा से गिरफ्तार किया गया।इसके साथ ही गांव मुरादपुर निवासी शैलेन्द्र पुत्र अरविन्द को गांव निवासी महिला के साथ छेड़छाड़, मारपीट व गाली गलौज के आरोप में रावल तिराहा से गिरफ्तार किया गया।तीनों आरोपियों को जेल भेजा गया।विधिक कार्यवाही जारी है।

