सत्यबन्धु भारत
हरदोई। जिले की बेसकीमती ज़मीनों पर शहर के रसूखदारों की नीयत हमेशा बिगड़ी रहती है। ताजा मामला लखनऊ रोड स्थित नयागांव मुबारक़पुर का है, यहां के निवासी राजकिशोर व रामकिशोर ने राजस्व परिषद के सचिव को पत्र लिखकर अपनी भूमि को कब्जामुक्त कराने की गुहार लगाई है।
आरोप है कि शहर के जाने माने चिकित्सक डॉ. सीपी कटियार व डॉ. आरएस तोमर ने उक्त किसान की ट्रामा सेंटर के पास लखनऊ रोड पर स्थित पैतृक भूमि को हथियाने के लिए पिछले 05 वर्षों से प्रयास कर रहे हैं। किसान ने बताया कि उसके भूखण्ड संख्या 239 के आसपास उक्त डॉक्टर्स ने अपनी अपनी पत्नी के नाम भूखंड संख्या 238 व 240 खरीद रखा हैं, जिससे उक्त भूखंड बीच मे फंस रहा है, इसलिए उसकी जमीन को अपने मे मिला लिया है।
वर्ष 2016 में तत्कालीन जिलाधिकारी विवेक वार्ष्णेय से शिकायत होने पर लेखपाल ने नाप कराकर उसके भूखंड को कब्जामुक्त करा दिया था। किन्तु समय बीतने के बाद पुनः उसकी जमीन को एक मे मिला लिया गया है, उसे कहीं से भी रास्ता नही दिया जा रहा है। पीड़ित किसान ने राजस्व महकमे के अधिकारियों से मामले की शिकायत कर अपनी भूमि कब्जामुक्त कराने व रास्ता दिलाये जाने की मांग की है।

