सत्यबन्धु भारत
शाहबाद,हरदोई। शाहबाद कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक विवाहिता ने अपने पति सहित ससुरालजनों पर दहेज की मांग पूरी न होने पर पीट-पीटकर घर से निकाल देने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है।
शाहबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गहोरा निवासी कुसमा पत्नी श्यामसुंदर ने दी तहरीर में बताया कि कल रात उसके पति श्यामसुंदर ने शराब के नशे में उससे मारपीट कि और दहेज की मांग को लेकर उसे गाली-गलौज किया तो उसके विरोध करने पर सास, जेठ संजेश, ओमकार ने भी उसकी लात-घूंसो से पिटाई की और घर से निकाल दिया। आरोप है कि पीड़िता अपने डेढ़ वर्ष के बच्चे के साथ घर से बाहर पूरी रात बैठी रोती रही। सुबह कोतवाली पहुंचकर उसने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि ससुराल जन दहेज में एक लाख रुपए की मांग कर रहे हैं। मांग पूरी न होने पर आए दिन मुझे प्रताड़ित किया जाता है।

