लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

खनन की मिट्टी लेकर जा रहे ट्रैक्टर की चपेट में आने से मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत


सत्यबन्धु भारत


हरियांवा,हरदोई। हरियांवा पेट्रोल पंप के निकट अमिरता ईट भट्ठा पर मिट्टी खनन में लगे ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से तीन साल की मासूम बच्ची की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई ।

जानकारी के मुताबिक बिहार के गया निवासी सुरेन्द्र हरदोई हरियावा थाना क्षेत्र के अमिरता भट्टे पर अपने परिवार के साथ काम करते है। सुरेन्द्र की पत्नी भी साथ में भट्ठे पर मजदूरी करती है। साथ में तीन साल की बच्ची भी रहती थी। मंगलवार को सुरेन्द्र की तीन साल कि बेटी लक्ष्मी सड़क किनारे भट्ठे के पास खेल रही थी। तभी भिठी नेवादा गांव से मिट्टी लेकर जा रहे। एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली कि अचानक चपेट में आ जाने से बच्ची की दबकर मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बच्ची की मौत से परिजनों व उसकी मां का रो रो कर बुरा हाल हो गया। वहीं सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।