
घटना का निरीक्षण करने पहुंचे एसपी सिटी, सीओ,
मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल के साथ पीएसी तैनात,
सत्यबन्धु भारत, गुलशन सिद्दीकी
भरतकुंड । पूराकलंदर थाना क्षेत्र के बभनगवां गांव में गन्ने के खेत में जाल में फंसा कर घेरा बंदी कर नील गाय मारने का विरोध करने पर रविवार दोपहर गैर संप्रदाय के दर्जन भर युवकों ने गांव के ही एक परिवार के घर पर छावा बोल दिया। घर में घुसकर बेरहमी से मारा पीटा। घर पर पथराव कर तोड़फोड़ की तथा महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की गई। घटना में महिला समेत आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हैं। घायलों को इलाज व मेडिकल जांच के लिए सीएचसी भेजा गया है। गैर संप्रदाय के दर्जनभर युवकों के नामजद सहित 10 अज्ञात के विरुद्ध तहरीर दी गई है। एसपी सिटी,पुलिस क्षेत्राधिकारी अयोध्या, पूरा कलंदर पुलिस सहित भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात।
बभनगवां निवासी पीड़ित आशुतोष मिश्रा द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर के माध्यम से कहा गया है कि रविवार सुबह करीब 10 बजे उनके गन्ने के खेत में गांव के ही उबेद खान, मोहम्मद जुनेद,मोइन खान और नसीम मौलाना ने नीलगाय फंसाने के लिए जाल लगा रखा था। गांव के ही लोगों से सूचना मिलने पर वह गन्ने के खेत की ओर गए और देखा कि नील गाय फंसी हुई है उसी को छुड़ाकर जाल घर उठा लाए। इसकी भनक लगते ही गांव के ही मोहम्मद दानिश, मोइन खान, समीम खान, मोईद खान, जुनैद खान, मोहम्मद उबेद खान, उमर खान,परवीन बानो, सुहेल खान मोहम्मद उमेर सहित 10 अज्ञात लोग धारदार हथियार लेकर उनके घर पर धावा बोल दिए। पथराव कर दरवाजे पर रखा हुआ सीमेंट टीन सेट, तोड़ डाले, छप्पर धराशाई कर दिया। घर में घुसकर तोड़फोड़ की, जो जहां मिला वहीं बेरहमी से पीटा, महिलाओं के साथ अभद्रता की गई। बरामदे में लेटे वृद्ध बाबा राम लौट मिश्रा और उनकी चाची को धकेल दिया। जिससे वह मौके पर ही बेहोश हो गए। गैर संप्रदाय के युवकों का तांडव देख घटना की सूचना डायल 112 नंबर सहित पूरा कलंदर पुलिस को दी गई। आधे घंटे तक जब कोई नजर नहीं आया तो जिले के आला अधिकारियों को फोन कर अवगत कराया गया। तत्पश्चात मौके पर पहुंचे एसपी सिटी, पुलिस क्षेत्राधिकारी अयोध्या सहित पूरा कलंदर थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह भी दल बल के साथ मौके पर पहुंच गए। घायलों को सीएससी भिजवाया गया। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई। मामले में पूरा कलंदर थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह का कहना है आशुतोष मिश्रा निवासी बभंनगवां की तहरीर पर गांव के ही उबेद खान, जुनेद मोईन, नसीम मौलाना, मो. दानिश, फमीम खान, उबेद खान, उमर खान, सुहेलखान सहित 10 अज्ञात के विरुद्ध बवाल, मारपीट, तोड़फोड़, अभद्रता, सहित पशु क्रूरता अधिनियम की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। घायलों को मेडिकल के लिए भेजा गया है। स्थिति नियंत्रण में ऐतिहातन पीएसी व पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। घटना की पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध धारा 147,323,308,504,506,452,336, 427,354 के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
