लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

जर्जर हाईटेंशन विद्युत लाइन के तार बदलवाने के लिए ग्रामीणों ने ऊर्जा मंत्री को लिखा पत्र




सत्यबन्धु भारत

अंकित वर्मा

कछौना,हरदोई। विद्युत विभाग की झूलती हुई हाईटेंशन विद्युत लाइन में आए दिन तार टूटने से दुर्घटनाएं घटती रहती हैं।इनसे किसानों की फसल में आग लगने की घटनाएं घटती रहती हैं। जिससे किसानों की फसल जलकर स्वाहा हो जाती है। हाईटेंशन लाइन के साथ स्पार्किंग से काफी नुकसान होता है। तार टूटने की घटनाओं से किसानों के पशुपालक भी खत्म हो चुके हैं। वहीं तार टूटने की घटना से कई दिन विद्युत आपूर्ति बाधित हो जाती है। जिसका खामियाजा उपभोक्ताओं को उठाना पड़ता है।स्थानी किसानों व ग्राम प्रधानों ने कछौना विद्युत उपकेंद्र से ग्राम मोहाई, गनेशपुर, त्यौरी, बनियन खेड़ा, मतुआ, मरेउरा को जाने वाली जर्जर विद्युत लाइन को बदलवाने हेतु ऊर्जा मंत्री को पत्र लिखकर मांग की है। ढ़ीले तार जमीन को छू रहे हैं। इस जर्जर लाइन के नीचे तालाब व पेड़ हैं। जिनकी टहनी से आए दिन आंधी में तार टूटने की घटनाएं घटती हैं। यह जर्जर लाइन निबार्ध आपूर्ति में बाधा है। किसानों की खेती के कार्य में हमेशा जीवन का खतरा बना रहता है। ग्रामीण रमेश कुमार उर्फ पिंटू, मनोज, कामता, छत्रपाल वर्मा, दीपू सिंह, परमेश्वर दयाल गुप्ता, ग्राम प्रधान सोनी सिंह मारेउरा, संदीप सिंह, मनीष द्विवेदी आदि ने ऊर्जा मंत्री को पत्र लिखकर से लाइन बदलने की मांग की है। इस संबंध में अवर अभियंता राजकुमार गुप्ता ने बताया जांच कर स्टीमेट शासन को भेज दिया गया है। धनराशि स्वीकृत होते ही कार्य करा दिया जाएगा। विधायक रामपाल वर्मा ने बताया जर्जर विद्युत लाइन बड़ी समस्या है। सरकार की प्राथमिकता में है। शीघ्र बजट की स्वीकृत शासन से कराकर जर्जर लाइन बदलवाई जाएगी। कोविड-19 महामारी के चलते कार्य प्रभावित हुआ है। ग्रामीण कई वर्षो से जर्जर तार बदलवाने की बाट जोह रहे हैं। इस ज्वलंत समस्या से आखिर कब निजात मिलेगी।